Breaking News

अपर मुख्य सचिव व आबकारी आयुक्त के कहने पर जगा चंदौली का आबकारी विभाग

 

चन्दौली । जनपद में देसी दारू कई जगह बनाई जाती है जिसके विषय में अखबार के माध्यम से पत्रकारों ने कई बार आबकारी विभाग को बताया पर आबकारी विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी परंतु आज अपर मुख्य सचिव व आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी चंदौली महोदय के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व आगामी त्योहार के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी चन्दौली जितेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में ग्राम बसिला तथा थाना कोतवाली मुग़लसराय के विभिन्न ईंट भट्टो पर दबिश दिया गया ।दबिश के दौरान लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मौके पर ही लगभग 50 kg लहन को नष्ट किया गया।दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक मय स्टाफ मौजूद रहे। अब देखना है कि आबकारी विभाग इसी तरह जगा रहता है । अन्यथा फिर गहरी निद्रा में सो जाता है ।                                                                                                         रिपोर्ट – अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...