Breaking News

कमल हासन के जन्मदिन को त्योहार की तरह मना रहे उनके फैंस

मशहूर एक्टर कमल हासन का 7 नवंबर को जन्मदिन होता है। कमल हासन के फैंस उनके जन्मदिन को त्योहार की तरह मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कमल हासन साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में मशहूर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो अपनी निजी लाइफ को भी लेकर चर्चा में रहें। उन्होंने दो शादियां की। वहीं एक्ट्रेस सिमरन और गौतमी के साथ भी लंबे समय तक लिव इन में रहें।

गौतमी के साथ साल 2016 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। कमल और गौतमी ने शादी नहीं की थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। कमल हासन ने 1978 में वाणी गणपति से शादी की थी। दोनों 1988 में अलग हो गए। इसके बाद कमल ने 1988 में सारिका ठाकुर से शादी कर ली थी। लेकिन 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

सारिका से तलाक के बाद वो गौतमी के साथ लिव इन में रहने लगे थे। गौतमी पहले शादीशुदा थी और उनकी एक बेटी भी है। गौतमी ने 1998 में संदीप भाटिया से शादी की थी। उनकी शादी एक साल से ज्यादा नहीं चली। गौतमी की 2003 में कमल हसन से नजदीकियां बढीं। 13 साल दोनों लिव इन में रहें। उस दौरान कमल हासन के साथ उनकी बेटिया अक्षरा और श्रुति भी साथ रहती थी साथ ही गौतमी की बेटी भी उनके साथ रही।

गौतमी और कमल कई सालों तक कपल की तरह रहे। अक्सर दोनों पार्टियों में साथ नजर आया करते थे लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। गौतमी ने एक ब्लॉग में कमल से अलग होने की बात बताई। गौतमी ने अपने ब्लॉग जिंदगी और फैसले में लिखा, कमल से अलग होने का फैसला मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। गौतमी ने लिखा, मेरे लिए दुखद है ये बताना कि मैं और मिस्टर हासन अब साथ नहीं है। 13 साल साथ रहने के बाद यह फैसला लेना मेरे लिए बहुत कठिन है। गौतमी और कमल हाल ही में फिल्म में नजर आए थे। गौतमी ने लिखा, मैं कमल के काम की हमेशा से फैन रही हूं और आगे भी रहूंगी।

गौतमी ‘शाबाश नायडू’ फिल्म में बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर का काम कर रही थीं, लेकिन श्रुति उनके डिजाइन किए गए कॉस्टयूम नहीं पहनना चाहतीं। इस बात का जिक्र वह पहले भी कई बार कर चुकी हैं। जब इस फिल्म के सेट पर श्रुति को गौतमी के डिजाइन किए कॉस्टयूम पहनने के लिए कहा गया तो वो भड़क गईं और फिर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। कमल और सारिका के बीत बाद के दिनों में मतभेद बढ़ने लगे और फिर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...