Breaking News

भव्य होगा काशी का स्वरूप

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

काशी विश्व की सर्वाधिक प्राचीन नगरी है। भारतीय ज्ञान विज्ञान चिंतन दर्शन यहां के गंगा तट पर समृद्ध होता रहा। विदेशी आक्रांताओं के समय इस नगरी को भी आपदाओं व विध्वंश का सामना करना पड़ा। इसके बाबजूद यहां की प्राचीन विरासत व धरोहर जीवंत बनी रही। ढाई सौ वर्ष पहले महारानी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्रूथान कराया था। वर्तमान में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने इसको भव्य दिव्य रूप में विकसित करने की कार्य योजना बनाई थी। देश के पीएम काशी के एमपी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी यहां के प्रति भावनात्मक लगाव है।

इस कारण यहां विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया। इसके पहले योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज में भव्य दिव्य कुंभ का आयोजन कर चुकी है। इसमें अनेक विश्वस्तरीय कीर्तिमान स्थापित हुए थे। स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि यह संस्कृति का ऐसा विशेष पर्व है जिसमें बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोग एकजुट होते हैं।

सामाजिक बदलाव के  संदेश यहां से निकलते हैं। महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास जैसे अनेक भक्तों ने भी समाज को श्रेष्ठ सन्देश दिया। इसमें भारतीय संस्कृति का बोध कराया गया। नरेंद्र मोदी सरकार ने डॉ आंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। वंचित वर्ग से जुड़ी विभूतियों को उनके सामाजिक उत्थान के कार्यों की वजह से सम्मान मिल रहा है। पद्म पुरस्कार इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। भाजपा की सरकार ने अंत्योदय की संकल्पना को आज जमीन पर चरितार्थ किया है। सरकार की योजनाओं से आज समाज के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार वंचित वर्ग के युवाओं,महिलाओं और उद्यमियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही रही है।

दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन प्रस्तावित है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या भी पहुंचेंगे। सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर का भी दर्शन करेंगे। काशी में नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेरह दिसम्बर को करेंगे। इसके अगले दिन काशी में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्रियों को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को भी प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी तरूण चुग व सह प्रभारी आशीष सूद हैं। सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का तीन दिन तक का धार्मिक व सांस्कृतिक प्रवास होगा।
कॉरिडोर के उद्घाटन वाले कार्यक्रम में देश भर से धर्माचार्य,साधु संत, प्रबुद्धजन,मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,केन्द्रीय मंत्री श्रद्धालुगण प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे।इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है।

यह कार्यक्रम एक महीने तक पूरे देश में आयोजित किये जाएगें। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर तीन दिन तक प्रदेश के लोग दीपक जलाकर अपने घरों में भगवान शिव का आवाह्न करेंगे। भाजपा प्रत्येक गांव, नगर, शहर में दीपोत्सव के लिए अभियान चलाएगी। इसे सफल बनाने के लिए दीप व्यवस्था कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी बूथ स्तरीय सम्पर्क करेगी और दीप वितरण की व्यवस्था देखेगी।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...