Breaking News

KBC के इस सवाल पर नाराज हुए यूजर्स, #Boycott_KBC_SonyTv का किया ऐलान

टीवी का सबसे पसंदीदा क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को फैंस काफी पंसद कर रहे थे लेकिन बीती रात एक ऐसा सवाल पुछा गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस शो को बायकॉट करने की बात की जा रही है। ट्विटर पर सबसे टॉप टैडिंग में #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड कर रहा है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश के हजारों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। जिसका रोष वो लोग सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं।

क्या है मामला

बीती रात सोनी टीवी पर प्रसारित केबीसी के एपिसोड में एक सवाल पुछा गया जिसमें लिखा था –

इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?

A. महाराणा प्रताप               B. राणा सांगा
C. महाराज रणजीत सिंह     D. शिवाजी

इस सवाल को देखकर कई लोगों ने केबीसी पर सावल उठाते हुए कहा कि जब औरंगजेब के आगे मुगल सम्राट लग सकता है तो शिवाजी के आगे छत्रपति क्यों नहीं लगाया गया। यहां तक कि कुछ लोग अमिताभ बच्चन पर भी सवाल करते हुए कह रहे हैं कि जब उन्होंने सवाल को पढ़ा तब वो इस गलती को सुधार सकते थे लेकिन उन्होंने भी छत्रपति शिवाजी को शिवाजी पढ़ा। सोशल मीडिया पर इस सवाल की तस्वीर के साथ कई यूजर्स केबीसी को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन की दोस्ती में कैसे आई दरार? जानिए टकराव के पीछे की असली कहानी

कई टेलीविजन शो में अपने अभिनय के लिए मशहूर जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 के ...