Breaking News

Nagar Panchayat को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखे : सुरेश खन्ना

रायबरेली। प्रदेश के संसदीय कार्य,नगर विकास,शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोक निर्माण विभाग,नगर पालिका एवं Nagar Panchayat नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा कि जनपद को प्रदेश में अव्वल ग्रेडिंग दिलाने के लिए नगर पालिका व नगर पंचायत साफ-सफाई,नाली और सडकों को दुरूस्त करें तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी किया जाये।

Nagar Panchayat अधिकारियों से

उन्होंने नगर पंचायत Nagar Panchayat अधिकारियों से कहा कि सरकार की लाभ परक योजनाओं का लाभ आम जन को अधिक से अधिक दिलाये।बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, डूडा अधिकारी व समस्त जनपद के नगर पंचायत ईओ अधिकारी मौजूद थे।

इसके अलावा नगर विकास मंत्री ने महराजगंज नगर पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम नगर विकास की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

05 सफाई कर्मचारियों के शाल ओढाकर सम्मानित भी किया।उन्होंने कहा कि जो जर्जर पाइप लाइन है उन्हें बदाला जाये इसके अलावा नाली खण्ड़जा को दुरूस्त करने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस मौके पर विधायक राम नरेश रावत, ब्लाक प्रमुख, पूर्व विधायक अधिशाषी अधिकारी आदि कई अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...