Breaking News

ये 5 चीजें घर के आँगन में रखने से बनी रहेगी देवी देवताओं की कृपा, दूर होंगे हर कष्ट

कुछ मान्यताओं के मुताबिक़ घर का आँगन बड़ी ही पवित्र जगह होती है| ऐसे में हमें इसे हमेशा साफ़-सुथरा रखना चाहिए क्योंकि घर के आँगन में कई देवी देवताओं का वास भी होता है| घर का आँगन वो जगह होती हैं जहाँ घर के सदस्य साथ में बैठकर हंसी मज़ाक, बातचीत और घर से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं|

यदि आप भी अपने आँगन को ख़ुशियों से भरना चाहते हैं और उसे पवित्र बनाये रखना चाहते है तो इन पांच चीजों को आज ही रखे घर के आँगन में, ऐसा करने से सभी देवी-देवता रहेंगे आपसे प्रसन्न| सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस ख़ास उपाय से आपकी ज़िंदगी के सारे कष्ट सदा के लिए हो जायेंगे दूर|

कभी-कभी कुछ कारणों या घर की अलग बनावट की वजह से कुछ लोगो के घर में आँगन नहीं होते या वो काफी छोटे होते हैं| यदि आपके भी घर में आँगन नहीं है तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं, आप भी इस उपाय को कर सकते है बस आपको इन चीजों को घर के आँगन में रखने के बजाय अपने घर की छत पे या बालकनी में भी रख सकते हैं|

आइये आपको बताते है वो 5 ख़ास चीजें-

तुलसी का पौधा

तुलसी को श्री कृष्ण की पत्नी का दर्जा प्राप्त हैं| इसे हमारे धर्म में देवी का रूप भी कहा गया हैं| आपने घर में बुरी और नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए आँगन इसे रामबाड उपाय मन जाता है| तुलसी का घर में होना बेहद आवश्यक है इस से घर में ख़ुशियाँ और शांति बनी रहती है| आप इसे घर के आँगन में रख सकते हैं| और यदि आँगन ना हो तो फिर इसे बालकनी या छत पर रखा जा सकता हैं|

दीपक

ऐसा माना जाता है की दीपक से निकलने वाली रौशनी नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं| आप यही सोच रहे होंगे की दीपक का इस्तेमाल तो अक्सर लोग पूजा पाठ में करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है आप इसे अपने घर के आँगन में भी जला सकते है| इससे घर में एक सकारात्मक माहौल बनता हैं|

अगरबत्ती

घर के आँगन में यदि आप अगरबत्ती जलाते है तो यह आपके घर और आपको सभी बुरी चीजों से बचाए रखेगा| अगरबत्ती का उपयोग केवल पूजा में ही नहीं होता बल्कि इसके और भी कई फायदे है| इस से निकलने वाला सुगन्धित धुंआ आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा|

नींबू मिर्च

आप नींबू मिर्च का इस्तेमाल बुरी नजर से बचने के लिए करते होंगे| और ये उपाय सदियों से चला इसी प्रकार यदि आप इसे अपने घर के आँगन में लगायेंगे तो ये आपके परिवार और घर को भी बुरी शक्तियों से बचाएगा| और साथ ही भूत-प्रेत भी आपके घर के आसपास नहीं भटकेंगे|

ओम और स्वस्तिक

हमारे हिन्दू धर्म में ओम एवं स्वस्तिक का बहुत महत्व है| इन्हें बेहद पवित्र चिन्ह माना जाता हैं| इन्हें आप अपने घर के आँगन में या दरवाज़े पर बना सकते हैं| घर में इसे लगाने से कामो में कोई बाधा नहीं आएगी और आपका घर धन एवं ख़ुशियों से हमेशा भरा रहेगा|

About Aditya Jaiswal

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...