Breaking News

जानिए फटी एड़ियों को ठीक करने का आसान तरीका

पूजा घर से लेकर घर की अलमारियों तक कपूर ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। इतना ही नहीं कपूर का सही इस्तेमाल करके व्यक्ति शरीर की सूजन से लेकर मांसपेशियों में होने वाले दर्द तक में राहत पा सकता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद कपूर का इस्तेमाल लोग फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए भी करते हैं।

कपूर का तेल बनाने के लिए सबसे पहले कपूर का चूर्ण बनाकर एक बर्तन में रख लें। अब इसे नारियल के तेल में मिलाकर थोड़ा सा गर्म कर लें। आपका कपूर का तेल बनकर तैयार है। इसे फटी एड़ियों में लगाने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा।

ऐसे में अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं तो कपूर के तेल का ये नुस्खा आपकी समस्या दूर करके आपको जल्द राहत दे सकता है। आइए जानते हैं फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए घर पर कैसे बनाएं कपूर का तेल।

About News Room lko

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...