Breaking News

महाशिवरात्रि पर जाने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी  से जाने आज का दैनिक चक्र…🖊️

📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि-आज नवम भाव में चन्द्रमा और दशम भाव में शनि आ जाएंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी पेशा लोगों की दफ्तर में नए अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी पुत्री या फिर पुत्र का विवाह भी इस दौरान फाइनल हो सकता है।

2.वृष राशि-इस का स्वामी शुक्र नवम घर में पहुंच गया है। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी आवश्यकर सामान की खरीदारी करने में शाम तक का समय व्यतीत हो सकता है। घर के बुजुर्गों के साथ बहस करने से बचें, उनकी राय सुन लें आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

3.मिथुन राशि –आज का दिन शानहार रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के भागीदारों और पत्नी पक्ष से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा साथ ही आज आपके कर्ज का बोझ भी कुछ कम होगा।

4.कर्क राशि-इस राशि वालों के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर आपका दिन बहुत ही ज्यादा अच्छा रहेगा। आज आपकोो संपत्ति या फिर रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज नए लोगों के साथ संबंध स्थापित हो सकते हैं। आप प्रयास करते रहें आपको राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। रात का समय काफी हर्षोल्लास के साथ बीतेगा।

5.सिंह राशि- आज अपने करीबी संबंधियों और बाकी लोगों की भावनाओं को पहचाने और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको संतोष मिलेगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनेंगे तो आपको परेशानी नहीं होगा। आज अपने व्यापार और कार्यस्थल में टीमनवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकाल पाने में सफल रहेंगे।

6.कन्या राशि-आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय में कोई नया परिवर्तन देखने को मिल सकता है जो आपको आश्चर्य में डालेगा। आपकी महिला सहकर्मी या अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। आज अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाए रखने का प्रयास करें। आपको फिजुल खर्च भी करना पड़ सकता है।

7.तुला राशि-आज महानपुरुषों के साथ मुलाकात हो सकता है। जिसका लाभ आपको आगे चलकर अचानक ही मिल सकता है। यदि आज कोई नया कार्य करने की योजना बना रहें हैं तो धानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही निर्णय लें। आज आपको घर के पुराने और रूके हुआ कार्यों को बना लेना का मौका भी मिलेगा।

8.वृश्चिक राशि-आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और बाकी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। आज महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

9.धनु राशि –आज का दिन मिलजुला रहने वाला है। आज आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी वर्ग के लोगों के सुझावों का कार्यक्षेत्र में स्वागत किया जाएगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर चले तो लाभ होगा। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

10.मकर राशि –आज के दिन यदि कोई आपसे उधार मांगे तो बिल्कुल भी ना दें। हो सकता है कि आपका दिया हुआ पैसा वापस ना मिले। आज आपको पास या फिर दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। बहन-भाई के विवाह या फिर किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

11.कुंभ राशि-आज राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकता है। आपके सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहें है। आपके आलोचक और प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे। आज आपको पुण्य कार्यों पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

12.मीन राशइस राशि के लोगों की संपत्ति में आज वृद्धि होगी। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे शाम के समय आपको परेशानी हो सकती है। आज आपको अपनी पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ननिहाल से भी पूरा मान सम्मान मिलेगा। आपको सलाह है कि अपने गुरू के प्रति पूरी निष्ठा और भक्तिभाव रखें।

🥎📜आज का पंचांग – 01 मार्च 2022📜🥎

तिथि चतुर्दशी – 25:03:04 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 27:48:48 तक
करण विष्टि – 14:08:59 तक, शकुन – 25:03:04 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण
योग परिघ – 11:16:23 तक
वार मंगलवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:21:39
सूर्यास्त17:59:43

🌙चन्द्र राशिमकर – 16:32:20 तक
चन्द्रोदय30:12:59
चन्द्रास्त16:37:00

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल15:00:00से 16:30:00 तक
गुलिक काल12:10:41 से 13:37:56 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:47:00 से 12:33:00 तक
🏀दिशा शूल – उत्तर

☀️जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।
 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...