Breaking News

जाने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, महादेव किस राशि वालो को देंगे भाग्य वृद्धि का वरदान…

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…🖋️

📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा।

2.वृष राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

3.मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार पर पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

4.कर्क राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

5.सिंह राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु पारिवारिक परेशानियों से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

6.कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी।

7.तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संपत्‍त‍ि से आय के साधन बनेंगे।

8.वृश्चिक राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय कम एवं खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

9.धनु राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि भी होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

10.मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सांनिध्य मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

11.कुंभ राशि- पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।

12.मीन राशि- परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतोष की स्‍थिति बनी रहेगी।

🥎📜आज का पंचांग – 28 फरवरी 2022📜🥎

तिथि त्रयोदशी – 27:18:44 तक
नक्षत्रउत्तराषाढ़ा – 07:02:52 तक, श्रवण – 29:19:55 तक
करण गर – 16:31:14 तक, वणिज – 27:18:44 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण
योग वरियान – 14:24:28 तक
वार सोमवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:22:34
सूर्यास्त17:59:11

🌙चन्द्र राशि मकर
चन्द्रोदय29:30:00
चन्द्रास्त15:31:00

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल07:30:00 से 09:00:00 तक
गुलिक काल13:37:57 से 15:05:01 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त) –अभिजीत11:47:00 से 12:34:00 तक
🏀दिशा शूल – पूर्व

☀️जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

सर्वार्थ सिद्धि योग से हुआ नवरात्र का शुभारंभ, सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी रही भीड़

इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का शुभारंभ आज सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga) ...