Breaking News

कुंडली भाग्य : पलकी और राजवीर ने किया ये काम , देख प्रीता हुई हैरान

कुंडली भाग्य के 19 मई के एपिसोड में देखेंगे कि राजवीर और पलकी एक कार में बैठे हैं। दोनों एक शादीशुदा कपल की गाड़ी में हैं जो पलकी और राजवीर को गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड मान लेते हैं।

केतन और उसकी मां पलकी के घर पहुंचते हैं। केतन बताता है कि उसे कनाडा जाना है। काम के सिलसिले में उसे एक साल तक वहां रहना होगा। केतन की मां चाहती है कि कल ही उसकी शादी हो जाए। इतने में ही राजवीर, पलकी को लेकर उसके घर पहुंचता है। कपल उसे आशीर्वाद देता है कि उन्हें एक दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए। उनकी आंखों में प्यार दिखाई देता है। राजवीर बताता है कि उसकी जिंदगी इतनी आसान नहीं है। उसे अभी बहुत कुछ करना है। इस बीच कपल चला जाता है।

तभी पलकी और राजवीर घर के अंदर आते हैं। प्रीता, पलकी को देखकर खुश होती है कि वो लौट आई है। पलकी को बताया जाता है कि उसकी सगाई के साथ-साथ शादी भी कर दी जाएगी। केतन फिल्म बनाने कनाडा जा रहा है। जब पलकी को शादी की बात पता चलती है तो वह भी हैरान हो जाती है। केतन चला जाता है तो पलकी की मां उसे डांटती है कि वह कहा थी। फोन भी नहीं उठा रही थी।

पलकी और राजवीर साथ में घर के अंदर जाते हैं। पलकी गिरने वाली होती है तभी राजवीर उसे संभाल लेता है। उधर बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना बजता है। पलकी घर पर नहीं है। ऐसे में उसके घरवाले केतन और उसकी मां को अपनी बातों में बहलाने की कोशिश करते हैं।

About News Room lko

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...