Breaking News

अर्जुन राम मेघवाल ने कानून मंत्रालय संभालते ही लिया फैसला, 4 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी

नई दिल्ली। र्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कानून मंत्रालय संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत मद्रास हाई कोर्ट में चार जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

👉विश्व साइकिल दिवस (3 जून): सेहत और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है साइकिलिंग

अर्जुन राम मेघवाल Arjun Ram Meghwal

तत्कालीन प्रस्ताव के दौरान कॉलेजियम ने कहा था कि उसने 17 जनवरी के पिछले प्रस्ताव के जरिए वकील रामास्वामी नीलकंदन की नियुक्ति की सिफारिश की थी। साथ ही मद्रास हाई कोर्ट में आर जॉन सत्यन की नियुक्ति की बात भी कही थी। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से नीलकंदन और सत्यन की नियुक्तियों के नोटिफिकेशन के लिए कहा था।

👉मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा बड़े पैमाने पर करने जा रही ये काम, पूरे प्रदेश में…

साथ ही सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह भी कहा गया था कि कि इन सिफारिशों को रोकने से वरिष्ठता प्रभावित होती है। हालांकि, उनके नामों को सरकार द्वारा अभी तक मंजूरी नहीं। दी गई है। एक मई तक मद्रास उच्च न्यायालय 61 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है जबकि इसके स्वीकृत पदों की संख्या 75 है।

केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में चार न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया। यह चार नए जज होंगे आर सक्तिवल, पी धनबल, चिन्नास्वामी कुमाराप्पन और के राजशेखर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 मार्च को एक प्रस्ताव के जरिए इन जजों के नियुक्तियों की सिफारिश की थी।

About News Room lko

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...