Breaking News

लक्ष्मण महोत्सव :  ‘लक्ष्मण संदेश का हुआ विमोचन’

लखनऊ। लक्ष्मण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 होगा। आज जनेश्वर मिश्र पार्क में लक्ष्मण संदेश पत्रक का विमोचन माननीय विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने किया। इस अवसर बोलते हुए पवन सिंह चौहान ने कहा कि लक्ष्मण महोत्सव 2022 के आयोजन में हर संभव मदद करेंगे तथा मुख्यमंत्री से मिलकर लक्ष्मणपुर धाम लक्ष्मण स्मारक बनाने के लिए आग्रह करेंगे।

लक्ष्मण महोत्सव के संयोजक के के सिंह ने लक्ष्मण महोत्सव 2022 कार्यक्रम तथा लक्ष्मणपुर की संस्कृति पुनर्जीवित करने के लिए लोगों से जनांदोलन करने का आग्रह किया। के के सिंह ने लक्ष्मण महोत्सव एवं संबंधित आंदोलन के लिए पवन सिंह चौहान को संरक्षक घोषित किया।

केके सिंह ने लक्ष्मण और उर्मिला के त्याग और वीरत्व की गाथा का संदेश लोगों को दिया और सबसे अपील की कि लक्ष्मण संदेश एक महीने के अंदर कम से कम 11 लाख घरों में अवश्य पहुंचाएं जिससे लक्ष्मणपुर की संस्कृति पुनर्जीवित करने का प्रयास जनांदोलन का रूप ले सके।

कार्यक्रम में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, जे.पी. सिंह, रूप कुमार शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, पंकज तिवारी, नीरज मिश्रा, अनुज द्विवेदी, जयकरन सिंह, डॉ. मंजरी सिंह, वंदना पटेल, दयानंद सिंह, विश्वनाथ पाठक, प्रमोद जोशी, शालिनी श्रीवास्तव, शिव देवी, संगीता मिश्रा, बीना सिंह, डॉ मीनाक्षी सिंह, दिव्या शुक्ला, सुनील सिंह सूरज, दिवाकर सिंह, बी. एन. पाण्डेय बलिया से, प्रभात शर्मा, विष्णु तिवारी, अर्चना सिंह, प्रमोद द्विवेदी, किरन प्रकाश विश्वकर्मा, प्रतिमा सिंह सहित लक्ष्मण महोत्सव से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखनऊ जनकल्याण महासंघ के अध्यक्ष एवं लक्ष्मण महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक के के सिंह ने सबसे अपील की यह आंदोलन सभी का है तथ सभी लोग कार्यक्रम के सहभागी अवश्य बनें।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: 24 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (Central Placement Cell) द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव (Placement ...