Breaking News

भाजपा की कार्यशाला में संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया

रायबरेली। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर पूर्वी मण्डल की प्रशिक्षण कायर्शाला सूर्या होटल में नगर अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला में उद्बोधन के रूप में दिनेश तिवारी जिला प्रभारी, विकाश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, संजय गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री, राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सूरज श्रीवास्तव क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

इस दौरान 2014 के भारत की राजनीति में आये बदलाव एवं हमारा दायित्व, सोशल मीडिया का उपयोग, भारत की सुरक्षा सामर्थ के साथ आत्म निर्भर भारत, हमारा विचार परिवार, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचार धारा, विषयो पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। इसके अन्तर्गत अन्त्योदय एवं सबका साथ सबका विकास रीतिनीति की चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन विश्वप्रकाश पाठक ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, सुशील शर्मा, सिंह, सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी, विजय सिंह टप्पू, विजय रस्तोगी, विजय बाजपेई, विवेक शुक्ला, श्रीमती कृष्णा चौधरी, सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मिड-कैरियर प्रशिक्षण पर आए IFS अधिकारियों ने यूपी कौशल विकास प्रयासों की ली जानकारी

लखनऊ (दया शंकर चौधरी)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता प्रमुख सचिव डॉ ...