Breaking News

मंहगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर वामदलों ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

अयोध्या। वामदलों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय तहसील सदर पर मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान व लोकतंत्र बढ़ते हमलों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन व सभा कर भाजपा सरकार के अन्याय राज के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आवाज बुलंद की जिसकी अध्यक्षता माकपा जिला सचिव अशोक यादव, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद और संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक मयाराम वर्मा के अध्यक्ष मण्डल ने और संचालन भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने किया।

मंहगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर वामदलों ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार से देश का हर वर्ग त्रस्त है। अमृत काल की बात कह कर पूरे देश में अन्याय का राज चलाया जा रहा है । एम एस पी की कानूनी गारण्टी व अन्य मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे देश के अन्नदाताओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। आज रोजगार की मांग को लेकर नौजवान, पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी, अधिकारों की मांग कर रहे मजदूर, बराबरी और सुरक्षा की मांग कर रहीं महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा और उन्हें दमनात्मक तरीके से चुप कराया जा रहा है।

👉गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहित 51 सदस्यों के साथ रामलला का किया दर्शन

वक्ताओं ने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। गैर भाजपा सरकारों को गिराया जा रहा है। ईडी,सीबीआई, आईटी के जरिए विपक्ष को तोड़ कर कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सब को आगे आना होगा।

वक्ताओं ने आगे कहा कि योगी सरकार में कानून के राज की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली योगी सरकार में महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं, प्रदेश में दबंगों द्वारा जुल्म अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

👉पत्नी संग आगरा पहुंचे सचिन तेंदुलकर, मोहब्बत की इमारत का किया दीदार; ताज की खूबसूरती में खोए

विकास के नाम पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है। किसानों की जमीन पर्याप्त मुआवजा दिए ही उनसे छीन ली गई। पीढ़ियों से सार्वजनिक जमीनों पर बसे गरीबों को बिना मुआवजा और पुनर्वास के उजाड़ा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार जनता के लिए डबल आफत बन गई है।

मंहगाई बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर वामदलों ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

सभा को भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, भाकपा नेता रामतीर्थ पाठक, माकपा जिला कमेटी सदस्य मयाराम वर्मा, भाकपा नेता सूर्यकान्त पाण्डेय, राम प्रकाश तिवारी, रामजी राम यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाकपा (माले) नेता उमाकांत विश्वकर्मा, महिला नेता सुनीता गौड़, राजेश वर्मा, राम सिंह, अजय शर्मा चंचल, घनश्याम यादव, माकपा नेता विनोद सिंह, बाबूराम यादव, हौंसिला प्रसाद, भाकियू के वरिष्ठ नेता कमला प्रसाद बागी, अवधराम यादव, अनिरूद्ध प्रताप मौर्य, राम सनेही यादव, आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

आशीष कुमार और अयोध्या प्रसाद तिवारी ने अपने जोशीले व क्रांतिकारी गीतों के जरिए उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार करते रहे। अंत में कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपति और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

विशिष्ट समाज सेवा का सम्मान

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री) पूर्व राज्यपाल राम नाईक को राष्ट्रपति द्वारा पद्म विभूषण से सुशोभित किया ...