Breaking News

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहित 51 सदस्यों के साथ रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने कैबिनेट सहित 51 सदस्य के साथ अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन किए।

👉यूपीआई व एनपीआई को किया जाएगा लिंक, भारत और नेपाल के केंद्रीय बैंक के बीच शर्तों पर सहमति

उन्होंने कहा कि देव दर्शन यात्रा के तहत हर गोवा वासी को अयोध्या रामलला का दर्शन कराएंगे। उप्र सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद यहां गोवा का एक भवन बनाया जाएगा।

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहित 51 सदस्यों के साथ रामलला का किया दर्शन

अयोध्या का राम मंदिर नही बल्कि यह राष्ट्र मंदिर है हम पीएम मोदी का अभिनंदन करते है। उक्त बातें गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अयोध्या एयरपोर्ट पर कही। वह अपनी कैबिनेट के साथ सहित 51 सदस्यीय टीम के साथ रामलला के दर्शन के लिए गुरूवार को अयोध्या पहुंचे।

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहित 51 सदस्यों के साथ रामलला का किया दर्शन

उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ में केंद्रीय मंत्री पज्जे नायक है जो दो बार कारसेवा करने अयोध्या आ चुके है। राम लला का दर्शन करने के लिए कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचा हूं।

👉जरदारी दूसरी बार बन सकते हैं पाकिस्तान के राष्ट्रपति, शहबाज शरीफ संभालेंगे प्रधानमंत्री की कुर्सी

केंद्रीय मंत्री और स्पीकर भी मेरे साथ हैं। आज मन बहुत प्रसन्न है। अपने आप को बहुत खुश नसीब समझता हूं कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या में हूं। गोवा की तरफ से आज मैं राम लला का दर्शन लाभ प्राप्त करूंगा।

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहित 51 सदस्यों के साथ रामलला का किया दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरा गोवा राम मय हो गया था। गोवा के हर मंदिर में राम पूजन हुआ था। पूरे गोवा में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था। हमारे साथ गोवा से 2000 ट्रेन से श्रद्धालु आए हैं, रामलला का साथ में दर्शन करेंगे।

एयरपोर्ट से टीम सहित उन्होनें रामलला का दर्शन किया।एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी का स्वागत किया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...