Breaking News

कुशल पंजाबी की तरह इन पांच स्टार्स ने जिंदगी से तंग आकर उठाया था आत्महत्या का कदम

बॉलीवुड और फिल्मों में काम कर चुके कुशल पंजाबी का शुक्रवार को निधन हो गया है। एक्टर ने अपने घर पर आत्महत्या की है। एक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एक्टर ने अपने सुसाइड नोट में किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि अभी तक सुसाइड का पता नहीं लग पाया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी स्टार ने इस तरह का कदम उठाया हो इससे पहले भी कई स्टार्स आत्महत्या कर चुके हैं-

बालिका बधू सीरियल से फेम वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बेनर्जी ने भी आत्महत्या की थी। एक्ट्रेस मुंबई में अपने घर पर मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। अस्पताल ले जाने के बाद प्रत्युषा को मृत घोषित कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्मत्या की थी, उस वक्त वह महज 25 साल की थी।

साउथ की सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सिल्क स्मिता को आज तक फैंस जानते हैं। 1970 से लेकर 1990 तक सिल्क का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोला था। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थी। 23 सितंबर 1996 में सिल्क अपने घर पर मृत पाई गई थीं।कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थी।

निशब्द जैसी फिल्म में एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड ने हर किसी को हिला दिया था। 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने पंखे से लटकर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मौत के पीछे सूरज पंचोली को कारण बताया गया था।

90 के दशक में कंडोम का एड करके सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस विवेका ने भी आत्महत्या की थी। 1994 में एक्ट्रेस को सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया था। पेशे से स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से उन्हें प्यार हो गया। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे। विवेका गौतम से शादी करना चाहती थीं। लेकिन बाद में दोनों में किसी वजह से अनबन हो गई। 24 जून, 2010 को विवेका की लाश घर में पंखे से लटकी मिली।

पूर्व मिस इंडिया और वीजे नफीसा जोसेफ भी सुसाइड करने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने 29 जुलाई 2004 को मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

About News Room lko

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...