Breaking News

लोकदल अध्यक्ष ने सरकार को लिया आड़े हाथों, वोट की चोट से आईना दिखाएगा मतदाता : सुनील सिंह  

लखनऊ। चुनावों में वोट की तारीखें जैसे-जैसे पास आती जा रही हैं, राजनीतिक पार्टियों के मुद्दों में भी तेज़ी आ रही है।  एक दूसरे पर आरोप लगाने में अब लोकदल भी पीछे नहीं है। मंगलवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के अनुसार अब जनता जाग गई है। वह फ्री के झूठे वादे,  बेरोजगारों को रोजगार, महंगाई को कम करने के झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में कहा है कि  सभी सरकारों को बराबर मौका मिला लेकिन, अपने समय में किसी ने भी काम नहीं किया। उन्होंने किसानों के हित की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी को निशाना साधा है।

किसान मतदाताओं ने भाजपा को हराने का ले लिया है फैसला

  • सुनील सिंह के अनुसार, हर बार की तरह चुनाव में लुभावनी बातें करना सिर्फ राजनीति के लालच को दिखाया है।
  • लेकिन, अब उत्तर प्रदेश में भाईचारा मजबूत हो गया है।
  • प्रदेश की हिंदू और मुस्लिम दोनों ने संकल्प ले लिया है।
  • भाजपा या सपा जाति और धर्म की राजनीति करती है।
  • जनता और किसान मतदाताओं ने भाजपा को हराने का फैसला ले लिया है।
  • “किसान बिरादरी अपने 700 से ज्यादा शहीद हुए भाइयों की शहादत का बदला 2022 के चुनाव में भाजपा से जरूर लेगी।”

भाजपा के कार्यकाल में कानून का ज़बरदस्त दुरुपयोग

  • अपराधियोँ को निरन्तर प्रश्रय देने वाली भाजपा की पूरे कार्यकाल में सरकार में कानून का जबरदस्त दुरुपयोग किया गया।
  • हर सवाल के साथ सरकार के विरुद्ध उठने वाली आवाज को दबाया गया है।
  • अहिंसक आंदोलनकारी किसानों पर जुल्म कर उन्हें तोडऩे की साजिश दर साजिश करती रही।
  • पूरे सरकार के कार्यकाल में किसान पर अत्याचार किया गया।
  • किसान अपने हक की लड़ाई के लिए अपना अधिकार पाने के लिए सरकार से लड़ते रहे।
  • किसानों पर आपराधिक धाराओं में फर्जी मुकदमें दर्ज करने धमकानें का खेल किया गया है।
  • 15 वर्षो में भाजपा ,सपा और बसपा ने प्रदेश के किसानों की सुध नहीं ली,
  • चुनाव के समय में किसानों के हित की बात करने का तमाशा कर रही है।

किसानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही सरकार  

चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि सरकार किसानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है। यह ढोंग जनता कुछ समझ में आ गया है भाजपा और सपा के झूठे वादों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। सत्ता में आने के बाद भाजपा नेताओं ने जनता की उम्मीदें तोड़ने का काम किया है। सरकारें घमंडी हो जाती हैं लेकिन, सरकार का घमंड तोड़ने के लिए, प्रदेश का किसान मतदाता भाजपा सरकार को विधानसभा 2022 के चुनाव में वोट के चोट से आईना दिखाएगा।

About reporter

Check Also

मुख्यमंत्री योगी बोले, जो लोग बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे वो ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं

 लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या ...