Breaking News

लोकदल मुसलमान को यूपी में बनाएगा मुख्यमंत्री चेहरा : चौ. सुनील सिंह

लखनऊ। विधान सभा चुनाव के मैदान में लोकदल पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश की सीटों पर चुनाव लड़ने वाले अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मेरठ, बुलंद शहर, मुज़फ्फरनगर के अलावा मथुरा से 2 और अलीगढ़ से 4 सीटों पर लोकदल ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

आज तक उत्तर प्रदेश में एक भी मुस्लिम मुख्यमंत्री नही बन सका”-चौधरी सुनील सिंह 

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने, गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू में पत्रकार वार्ता की। इस वार्ता के दौरान उन्होंने  कहा कि सूबे में मुस्लिम मतदाताओ की तदात 20 फीसदी होने के बाद भी, आज तक उत्तर प्रदेश में एक भी मुस्लिम मुख्यमंत्री नही बन सका। जब कि उत्तर प्रदेश में किसानों, मुस्लिमों के वोट से सपा, बसपा, कॉंग्रेस जैसे दल अब तक सिर्फ हिंदू मुख्यमंत्री को ही प्राथमिकता देते रहे हैं। मुस्लिमों को सिर्फ अपना वोट बैंक मान कर के अब तक राज करते रहे।

तीसरे विकल्प के रुप में राजनैतिक दलो का महा गठबंधन

लोकदल जल्द ही सूबे मे एक तीसरे विकल्प के रुप में समान विचार धारा वाले राजनैतिक दलो का एक महा गठबंधन बनाएगा। इस महागठबंधन के 80 फीसदी हिंदू मिल कर 20 फीसदी  मुस्लिम समुदाय के किसी एक को मुख्यमंत्री बना कर सामजिक समरसता और समभाव स्थापित करने का प्रयास करेगा।

“राजनीतिक दलो में मुसलमानों की भागीदारी बहुत ही कम”-चौधरी 

उन्होने कहा कि पिछले 70 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने बहुत ही मुश्किल से सामजिक क्षेत्रों मे अपनी जगह बनाई है। लगभग सभी राजनीतिक दलो ने मुसलमानों को सांसद, विधायक बनाने में अपने दलो में भागीदारी बहुत ही कम संख्या में दी है। परिणाम स्वरुप मुस्लिमों के प्रति यह दुर्भावना भारतीय समाज और राजनीति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

लोकदल के उम्मीदवारों के ये हैं नाम

बुलंदशहर के सिकंदराबाद से अजय अधाना, मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र से महबूब हसन को उमीदवार के रूप में खड़ा किया गया है। वहीं मथुरा की बल्देव (SC) विधान सभा सीट से रंजना कोरी और गोवर्धन विधान सभा सीट से प्रमोद कुमार उम्मीदवार हैं। अलीगढ़ की 5 विधान सभा सीटों पर जेवर से योगेश कुमार, अतरौली से बृजेश कुमार, खैर (SC) से प्रेम सिंह जाटव और कोल विधन सभा सीट से डा. ताहिर खड़े हो रहे हैं। वहीं टीकम सिंह सूर्यवंशी, इग्लास (SC) विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।  उधर मेरठ की विधानसभा सीट मेरठ दक्षिण से मन्नू बढ़ाना लोकदल के उम्मीदवार हैं।

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...