Breaking News

लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती मनायी गयी

फ़िरोजाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर (Ahilyabai Holkar) की 298वीं जन्म जयंती बड़ी ही धूमधाम ओर हर्सोल्लास से मनायी गयी। पाल बघेल धनगर समाज के लोगो और महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

👉डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य ने दिया ऐसा बयान, कहा अतीक अहमद को…

वहीं सैकड़ों की संख्या में कोटला रोड पर बनी माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों मे नमन किया फ़िरोज़ाबाद में आज ऑल इंडिया धनगर समिति और धनगर शिरोमणि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जन्मजयंती को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।

अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती

नगर की नवनिर्वाचित महापौर कामिनी राठौर ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकमाता अहिल्याबाई जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर 11 किलो की फूलमाला का माल्यार्पण किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में समाज की बहन बेटियों ने भी माल्यार्पण कर लोकमाता के जीवन काल को प्रेरणादायक मानते हुए उनके बताए गए रास्तो पर चलने की प्रेरणा ली।

👉लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली ये जिम्मेदारी, यूपी में करेगे…

समिति के अध्यक्ष केपी सिंह धनगर, ऑल इंडिया धनगर के महासचिव राम बाबू धनगर, कोषाध्यक्ष बृजेश धनगर, नगर अध्यक्ष एड. विपिन बघेल, पाल बघेल महासभा के अध्यक्ष जेपी बघेल, चंद्र वीर धनगर फ़ौरन सिंह धनगर, किशन धनगर, जीत कुमारी, सुनीता धनगर, सरिता धनगर, शिवानी धनगर, बविता धनगर, सुमन धनगर, कृष्णा धनगर सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रही।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...