Breaking News

फिल्म में क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाला लड़का बना असली क्रिकेटर, IPL में MI ने खरीदा

काय पो छे! फिल्म याद है? इस फिल्म में चाइल्ड एक्टर का रोल निभाने वाले दिग्विजय देशमुख को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। 14 साल की उम्र में एक्टिंग करने वाले दिग्विजय देशमुख दुनिया के सबसे महंगे क्रिकेट लीग में जुड़ गए हैं। दिग्विजय को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रूपये में खरीदा।

दरअसल, क्रिकेट में करियर बनाने से पहले दिग्विजय फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। साल 2013 की फिल्म काय पो छे! में क्रिकेटर अली हाशमी की भूमिका निभाने वाले दिग्विजय से सुशांत सिंह को काफी उम्मीदें होती हैं। चेतन भगत की मशहूर किताब ‘थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर बनी फिल्म काय पो छे! में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही राजकुमार राव, अमित साध, मानव कौल जैसे मंझे हुए कलाकार थे। तीनों दोस्त मिलकर अपनी गणित कोचिंग और क्रिकेट अकादमी खोलते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।

21 वर्षीय देशमुख ने महाराष्ट्र के लिए एक फर्स्ट क्लास और 7 टी20 मैच खेले हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 104 रन बनाए हैं और 15 विकेट लिए हैं।

उनका जन्म 12 अप्रैल 1998 को महाराष्ट्र के बीड़ जिले में हुआ है। उन्होंने बीते साल अपने करियर की शुरुआत की और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 61 रन देकर छह विकेट लिए। फिल्म में भी उन्होंने युवा क्रिकेटर की भी भूमिका निभाई थी जो भारत के लिए खेलने का सपना देखता है और आईपीएल में पहुंचना कहीं न कहीं उस सपने को पूरा करता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...