Breaking News

लोक परमार्थ सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को भेजे 101 पोस्टकार्ड, गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग

लखनऊ। लोक परमार्थ सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे अभियान “गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए” का समर्थन करते हुए समाज के विशिष्ट लोगों के साथ साथ गौ भक्तो ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखे। यह सारे पोस्ट कार्ड मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत देव्या गिरि जी के पत्र के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को भेज दिए गए।

ज्ञात हो कि लोक परमार्थ सेवा समिति ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन मनकामेश्वर महादेव मंदिर की श्री महंत देव्या गिरि ने पोस्ट कार्ड लिखकर की थी। पहले चरण में 50 पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री जी को भेजे गए थे। उल्लेखनीय है कि लोक परमार्थ सेवा समिति समय समय पर सामूहिक हरिनाम कीर्तन और गौ कथा का आयोजन, तथा गौ माताओं को 56 भोग अर्पण करके अपने अभियान की सफलता की
युगल सरकार व गौ माता के चरणों में यह प्रार्थना निरंतर कर रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान करे। समिति ने 30 अगस्त 2021 को जन्माष्टमी के पावन दिन श्री धाम वृंदावन में चंद्रोदय मंदिर की गौशाला में गौ माताओं को 56 भोग अर्पण कर गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले यह प्रार्थना युगल सरकार के चरणों में की गई। समिति के इस अभियान को कई साधु संतो के अलावा कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...