Breaking News

कर्तव्य पथ पर अयोध्या के रामलला, गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा प्रभु श्रीराम का बाल स्वरूप

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में निकलने वाली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसमें सबसे खास उत्तर प्रदेश की झांकी रही।

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता, 25 वर्षों में भारत बनेगा विकसित देश: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश की झांकी में भी श्रीरामलला का बाल स्वरूप नजर आया। वहीं, रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल को भी इस झांकी में शामिल किया गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम पर आधारित है।

कर्तव्य पथ पर अयोध्या के रामलला, गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा प्रभु श्रीराम का बाल स्वरूप
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

वामपंथी विधायक की पोस्ट को लेकर घिरी केरल सरकार, धार्मिक भावनाएं आहत करने के लगे आरोप

वहीं, भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। इसके अलावा फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रहा। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।

इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...