Breaking News

‘LPG पर सब्सिडी की समयसीमा एक साल के लिए बढ़ी’, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर मंत्री ये बोले

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंदी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर को मिलने वाली सब्सिडी की समयसीमा एक साल के लिए बढ़ा दी है। सब्सिडी की समयसीमा 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाली थी। इसे वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पुरी ने बताया कि एलपीजी की कीमतों को कम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का एलान किया है।

पुरी ने नेशन फर्स्ट की नीति और उपभोक्ताओं को सर्वोपरि बताया। उन्होने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष और लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन हमलों के कारण जारी वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने में सक्षम है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि भारत की कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरतों को आयात से पूरा किया जाता है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बेंचमार्क है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ी सब्सिडी पर कहा कि यह फैसला एलपीजी तक लोगों की पहुंच और उनके सामर्थ्य पर असर डालेगा। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर 1950 के दशक में आए। दे60 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद देश में केवल 14 करोड़ एलपीजी सिलेंडर थे। इसका मतलब है कि एलपीजी सिलेंडर एक दुर्लभ वस्तु थी। हमने इस भावना में बदलाव किया। पीएम मोदी विजन से आज यह देश के गांव-गांव में उपलब्ध है।

About News Desk (P)

Check Also

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.294 अरब डॉलर बढ़ा, RBI ने बताया- 698.95 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.294 अरब डॉलर ...