Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय: कुलपति ने विभागों का निरीक्षण कर छात्रों से उनके विषयों की जानकारी ली 

लखनऊ। आज कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने विभागों के निरीक्षण के तहत हिन्दी, राजनीति विज्ञान, मानव विज्ञान और प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग का निरीक्षण किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय: कुलपति ने विभागों का निरीक्षण कर छात्रों से उनके विषयों की जानकारी ली 

अपने निरिक्षण के दौरान कुलपति ने उपरोक्त विभागों में छात्र-छात्राओं से वार्ता की और उनसे उनके पाठ्यक्रम और कक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के एमए के छात्रों के प्रस्तुतिकरण को भी सुना।

👉एकेटीयू के छात्र डाटा एनालिसेस के बारे में जानेंगे

लखनऊ विश्वविद्यालय: कुलपति ने विभागों का निरीक्षण कर छात्रों से उनके विषयों की जानकारी ली 

कुलपति ने कुछ छात्रों से उनकी रुचि और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनकी तैयारी के विषय में भी बातचीत की। छात्र छात्राओं ने भी अपनी तैयारियों के बारे में बताया। कुछ छात्रों ने बताया कि वे कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ ने बताया कि वे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। कुलपति ने उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...