Breaking News

अयोध्या के विकास खण्ड पूराबाजार में भाजपा का सदस्यता अभियान का महाजनसंपर्क अभियान

• संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए संगठन पर्व- शिवेंद्र सिंह

अयोध्या। भाजपा अपनी सदस्यता बढ़ाने और अपने संगठनात्मक ढ़ाँचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘संगठनपर्व’ के रुप में बुधवार (11 सितम्बर) से महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर घर दरवाजा खटखटाकर पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं ब्लाकप्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रुप से पंचायत प्रतिनिधियों के दल के साथ आज प्रातः से ही महाजनसंपर्क अभियान (Mahajan Sampark Abhiyan) के क्रम में घर घर जा कर लोगों को बीजेपी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

अयोध्या: हनुमानगढ़ी मंदिर का निकास द्वार बंद, शारदीय नवरात्रि में पुनःखुलेगा, अब प्रवेश द्वार से ही निकलेंगे दर्शनार्थी

अयोध्या के विकास खण्ड पूराबाजार में भाजपा का सदस्यता अभियान का महाजनसंपर्क अभियान

बुधवार को इसी क्रम में पूराबाजार ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक के 54ग्राम पंचायतों के प्रधान व बीडीसी सदस्य की मौजूदगी में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सदस्यता अभियान महज संख्यात्मक कवायद के बजाय पारिवारिक और वैचारिक अभियान बताया।

वहीं ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने प्रधानों के समक्ष अभियान की सफलता पर भरोसा जताते हुए कहा कि आपका उत्साह और मोदी जी के प्रति आप सबों का प्यार और भाजपा के प्रति आप सभी की आस्था देख कर मैं पूरे विश्वास के साथ में कहना है कि इस बार की सदस्यता अभियान कीर्तिमान बनाएगी।

Please also watch this video

ब्लाक मुख्यालय के सदस्यता अभियान में प्रधानसंघ के ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सिंह, प्रधान रमेश सिंह, रवीन्द्र वर्मा, राम जियावन, सूर्यकुमारी, रंजीत वर्मा, सुशीला, मोहन, रोशनी, तथा राकेश कुमार की उपस्थिति में सैकड़ों ग्रामींणों ने मोबाइल से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण किया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भारत ने प्राकृतिक आपदाओं से घिरे म्यांमार और नामीबिया को भेजी मदद

नई दिल्ली। भारत तूफान, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त जरूरतमंद देशों की ...