Breaking News

जल शक्ति मंत्री के मेहमान बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

• दोनों नेताओं ने यूपी और महाराष्ट्र के सियासी मुद्दे पर डिनर के दौरान की चर्चा

• अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुई लम्बी बातचीत

• जल संसाधन और सिंचाई के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने साझा किये अपने-अपने विचार

• महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यूपी में हर घर जल योजना के कार्यों की तारीफ की, जल शक्ति मंत्री को दिया महाराष्ट्र आने का न्योता

लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और साथ में यूपी और महाराष्ट्र के सियासी मुद्दे पर चर्चा भी की।

एकनाथ शिंदे

इस दौरान अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच लम्बी बातचीत हुई।

👉“निराशा के कर्तव्य” पढ़ें विपक्षी नेता

एकनाथ शिंदे दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं। रविवार सुबह वे और उनकी पूरी कैबिनेट पूरे दिन अयोध्या में रहेगी।

एकनाथ शिंदे

शनिवार को लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मेहमान थे।

👉UPPSC 2022 : लड़कियों ने परचम बना लिया है मजाज़ साहब, ये उड़ान जारी रहनी चाहिए..

उन्होंने जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंच कर रात का भोजन साथ में किया। अपने आवास पर पहुंचने पर जल जल शक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एकनाथ शिंदे

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमारे परिवार के सदस्य की तरह है। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

👉भारत स्वाभाविक रूप में है प्रसन्न राष्ट्रीयता- हृदय नारायण दीक्षित

इस दौरान दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों के साथ दोनों नेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री और यूपी में निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत की।

एकनाथ शिंदे

जल संसाधन और सिंचाई के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार साझा किये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यूपी में हर घर जल योजना के कार्यों की तारीफ की और जल शक्ति मंत्री को महाराष्ट्र आने का न्योता भी दिया।

About Samar Saleel

Check Also

25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

वाराणसी:  मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ...