Breaking News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मानव संपदा पोर्टल संबंधी बैठक आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में मानव संपदा पोर्टल संबंधी बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कार्मिकों का डाटा अपलोड किया जाये। मानव संपदा पोर्टल पर customize का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाये। ऐसी व्यवस्था की जाये कि पोर्टल पर कार्मिक अपना डाटा स्वयं भरें। प्रशिक्षण की आवश्यकता होने पर कार्मिकों का प्रशिक्षण करा दिया जाये।

उन्होंने कहा कि मानव संपदा पोर्टल के उपयोग से कार्मिकों के कार्यों में तेजी आयेगी, जिससे कर्मचारियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। जिन विभागों में कार्मिकों का डाटा अभी तक पोर्टल पर फीड नहीं किया है, जल्द से जल्द फीड कराकर उसे सत्यापित करा दिया जाये। विभागों में अवकाश तथा स्थानान्तरण के आवेदन पत्र मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त किये जायें।

मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करें चिकित्सक- राज्यपाल

इसके अतिरिक्त मानव संपदा पोर्टल पर प्राप्त होने वाले अवकाश सहित अन्य आवेदनों को सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित समयावधि में निस्तारित किये जायें। इस कार्य में तेजी लाने हेतु सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामित किये जायें।बैठक में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने जम्मू-कश्मीर में यूएसबीआरएल परियोजना का दौरा किया

• यूएसबीआरएल परियोजना के चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की नई दिल्ली। ...