Breaking News

भारी बारिश के चलते दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री जान ले पूरी खबर

अंबाला डिवीजन में ट्रैक पर पानी के आने के चलते रेलवे की ओर से तीन ट्रेनों को रद्द किया गया है। जबकि दिल्ली के निकट यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है तो कई को बदले मार्ग से संचालित किया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान गाड़ी संख्या 04404 सहारनपुर-दिल्ली को शाहदरा तक ही संचालित किया गया। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 14662 बाडमेर एक्सप्रसे को अंबाला से वाया पानीपत निकाला गया। यह ट्रेन सहारनपुर के लिए रद्द रही। इसी तरह 1432-14331, 20412-11 को भी रद्द करना पड़ा। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंबाला डिवीजन ने 16 जुलाई को सहारनपुर से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद्द किया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें गाड़ी संख्या 04523 को सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द किया गया है। इसी तरह 04501-04502 को सहारनपुर के बजाए 16 जुलाई को सरहिंद से संचालित किया जाएगा। इसी तरह दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से भी शनिवार को कई ट्रेने प्रभावित रही।

About News Room lko

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...