Breaking News

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, महिला के शरीर पर चोटों के निशान

पति और ससुर शराब पीने के हैं आदी, मृतका का पति नशे की हालत में अक्सर करता था मारपीट

बिधूना/औरैया। कोतवाली बिधूना की चौकी रूरूगंज क्षेत्र के गांव पुर्वा पीताराम में बीती रात एक महिला ने छत के कुंड़े से साड़ी के फंदा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पति ने सुबह फांसी पर लटका देखा तो शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, महिला के शरीर पर चोटों के निशान

जानकारी के अनुसार पुर्वा पीताराम निवासी देवेंद्र कुमार राजपूत की 13 वर्ष पहले थाना बेला क्षेत्र के गांव नया पुर्वा निवासी गायत्री देवी (35 वर्ष) के साथ शादी हुई थी। जिनके तीन बेटा सत्यम (11 वर्ष), डब्बू (7 वर्ष) व सत्यम (2 वर्ष) एवं चार वर्ष की एक बेटी मानवी है।

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, महिला के शरीर पर चोटों के निशान

बताया गया कि पति देवेंद्र व ससुर राम प्रकाश शराब पीने के आदी हैं और अक्सर आपस में विवाद करते हैं। पति शराब पीकर गायत्री के साथ मारपीट भी करता था। बीती शाम भी पति ने शराब पीकर पत्नी से विवाद किया था। जिसके बाद महिला ने 112 पुलिस से शिकायत की।

👉  बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, छह महिलाएं बेहोश; पुलिस के फूल गए हाथ-पांव

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, महिला के शरीर पर चोटों के निशान

पुलिस गयी मगर कोई कार्रवाई न कर पति को समझा कर लौट आयी। बताया गया कि जिसके बाद देवेंद्र ने गायत्री के साथ मारपीट की‌। देर रात सभी बरामदे सो गये सुबह करीब छह बजे देवेंद्र की आंख खुली तो पत्नी चारपाई पर नहीं थी‌। जिसके बाद उसने कमरे के जंगले से झांक कर देखा तो पत्नी गायत्री कमरे के कुंदे में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी पर लटकी है। जिसके बाद उसने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि देवेंद्र व राम प्रकाश दोनों शराब पीकर घर में अक्सर विवाद करते थे। देवेंद्र नशे की हालत में गायत्री के साथ मारपीट करता था। बीती शाम विवाद के बाद रात में देवेंद्र द्वारा गायत्री के साथ मारपीट करने की बात सामने आयी है

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, महिला के शरीर पर चोटों के निशान

इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज मूलेंद्र चौहान, कोतवाली निरीक्षक श्रीकेश भारती एवं सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाये। बताया गया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, रात में पति-पत्नी में हुआ था विवाद, महिला के शरीर पर चोटों के निशान

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने रात में फांसी लगा ली थी। पति ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पति व ससुर के बीच शराब पीकर अक्सर विवाद होता रहता था। कहा कि तहरीर अभी नहीं मिली है, पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

स्पेस एजुकेशन हब बनाने के प्रयास

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन पर अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा संवर्द्धन कार्यक्रम ‘आविष्कार‘ ...