Breaking News

महापौर ने दिया विकास कार्यों का तोहफा

लखनऊ। 2022 की पूर्व संध्या पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कैंट विधानसभा को दिया विकास का तोहफा दिया। उन्होंने 7.56 करोड़ रुपए के सड़क सुधार कार्य का किया लोकार्पण किया। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत नगर निगम लखनऊ द्वारा सड़कों के सुधार कार्य का शिलान्यास संयुक्ता भाटिया एवं कैंट विधायक सुरेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी व योगी अदित्यनाथ के नेतृत्व विकास की गंगा बह रही है।

पिछले चार वर्षों में नगर निगम ने लखनऊ शहर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विकास कार्यों के क्रम में कैंट विधानसभा में सड़कों के सुधार कार्य का लोकार्पण हो रहा है।महापौर ने कहा कि चाहे देश,प्रदेश व लखनऊ शहर के लिए डबल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य करवाया उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया। नगर निगम ने पिछले 4 वर्षों में ही 2400 करोड़ के विकास कार्य लखनऊ की जनता को समर्पित किया। आज स्वच्छता में भी लखनऊ निरन्तर प्रगति कर रहा रहा है। पिछले चार वर्षों में लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व उछाल आयी है।

अकेले नगर निगम के द्वारा ही करोड़ों के विकास कार्य हुए यदि अन्य विभागों के भी कार्यो को जोड़ दिया जाए तो पिछले 4.5 वर्षों में अरबों रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित किये जा चुके है।यह हमारे शीर्ष नेतृत्व के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के कारण ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सिंधी अकादमी के अध्यक्ष नानकचंद लखमानी, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, पार्षद राम कृष्ण यादव, रजनीश गुप्ता, सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

बाराबंकी स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश ...