Breaking News

कांग्रेसियों ने सितारा देवी को भेंट किये प्रियंका गांधी का उपहार, जानिए कौन है सितारा देवी

फिरोजाबाद जनपद के गांव नगला तुरकिया में दो दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दलित महिला सितारा देवी के घर गयीं थी,आज कांग्रेस के नेता भी उसी माहिला के घर पहुंचे और उन्हें उपहार स्वरूप कुछ सामान भी भेंट किया। कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि यह सामान प्रियंका गांधी ने ही सितारा देवी के लिए भेजा है। कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद संदीप तिवारी के साथ गए अन्य कांग्रेसजन ने श्रीमती सितारा देवी को कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए उपहार दिए।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सितारा देवी के लिए एक स्मार्ट मोबाइल फोन, घर गृहस्थी में काम आने वाले बर्तन,बच्चों एवं सितारा देवी जी के लिए गर्म कपड़े आदि सामान उपहारस्वरूप भेजा है। 29 दिसम्बर के अपने सिरसागंज दौरे के लिए जाते में प्रियंका गांधी जी रास्ते में रुक कर अचानक सितारा देवी के घर गईं थीं और उनसे मिल कर हालचाल लिए थे।

कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं की राजनीति में मजबूत भागीदारी का संकल्प लिया है और इसका असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि फिरोजाबाद जिले में आज चारों तरफ प्रियंका और कांग्रेस के प्रति बहुत सकारात्मक माहौल है और पार्टी बहुत मजबूती से चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।

शिकोहाबाद से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशि शर्मा ने कहा कि आज सभी महिलाओं को प्रियंका से बहुत उम्मीद है।सिरसागंज से कांग्रेस की प्रतिमा पाल ने कहा कि आज हर महिला की जुबान पर एक ही नारा है “लड़की हूँ,लड़ सकती हूँ।” सितारा देवी को उपहार भेंट करते समय शिकोहाबाद कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शमनोज भटेले, उमेश चंद्र शर्मा, दुष्यंत धनगर, अमित गौड़ आदि लोग भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

गाँव और पंचायतें ही देश की असली ताकत : चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल (Lok Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (National President Chaudhary Sunil Singh) ...