Breaking News

राष्ट्रीय किसान हिंद फौज की बैठक सम्पन्न

महराजगंज/रायबरेली। राष्ट्रीय किसान हिंद फौज की बैठक महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के चिरौली गांव में युवा किसान नेता दिवाकर शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के साथ-साथ संगठन को गांव-गांव विस्तार के लिए भी चर्चा हुई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष दीक्षित ने कहा कि, अब समय आ गया है कि, किसानों को अपनी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत राष्ट्रव्यापी संगठन खड़ा करना होगा, तभी जाकर सरकारें किसानों के बारे में सोचेगी, और उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि, किसानों और युवाओं को बड़ी तादाद में संगठन से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव गांव में बैठकें करके संगठन खड़ा किया जाएगा।

इसी क्रम में संरक्षक ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि, देश की तरक्की तभी संभव है, जब गांव का किसान खुशहाल होगा। किसानों को पर्याप्त सहूलियते दिलाने के लिए सशक्त संगठन की आवश्यकता है। यह काम किसान हिंद फौज द्वारा ही किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि, लगातार गांव में जाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर अमरेश अवस्थी, दिवाकर शुक्ला, अनूप बाजपेई, रमाकांत, राम प्रकाश शुक्ला, अनुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सत्यप्रकाश मिश्र

About reporter

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...