Breaking News

कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का बदला विभाग, वजह जानकर चौक जाएँगे आप

रेंद्र मोदी सरकार में एक और फेरबदल हुआ है। कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग बदल गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके सीनियर मंत्री किरेन रिजिजू का भी विभाग बदलने की खबर सुबह आई थी, उन्हें साइंस मिनिस्ट्री का प्रभार दिया गया है।

उनकी जगह पर कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को मिला है। मोदी सरकार में यह फेरबदल उसके 9 साल पूरे होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुआ है। 26 मई को ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। बता दें कि जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम व्यवस्था पर सरकार और अदालत के बीच टकराव देखने को मिला था।

एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी हुआ करते थे और फिर भाजपा में आ गए थे। यही नहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी एसपी सिंह बघेल उतरे थे और उनकी बहू डिंपल यादव को चुनौती दी थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एसपी सिंह बघेल अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं।

इस मामले में अपने बयानों के चलते कानून मंत्री किरेन रिजिजू चर्चित थे। यही नहीं उनके बयानों के चलते कई बार ऐसा माहौल भी बना कि जैसे सरकार और न्यायपालिका के बीच कॉलेजिमय सिस्टम को लेकर खींचतान है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किरेन रिजिजू या फिर एसपी सिंह बघेल के विभागों को बदलने को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है। किरेन रिजिजू और एसपी सिंह बघेल दोनों के ही मंत्रालयों में फेरबदल का नोटिफिकेशन राष्ट्रपति की ओर से जारी किया गया है।

 

About News Room lko

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...