Breaking News

ऊंचाहार विधायक मनोज पाण्डेय ने सुनी जनशिकायतें

रायबरेली। ऊंचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड रोहनियां के ग्राम प्रधानों,बीडीसी सदस्यों व ग्राम सभाओं के नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो एवं उनकी समस्याओं को जाना। जहां लोगो ने बड़ी संख्या में बिजली के बिल त्रुटिपूर्ण भेजे जाने की शिकायते दर्ज करायी।

जांच के बावजूद राशन कार्ड से नाम काटे

लोगो ने बताया कि जिनके नये कनेक्शन हुये है उनके भी 10 से 15 हजार के बिल भेजे जा रहे है। उपस्थित लोगों ने पात्र को आवास एवं शौचालय सूची मे शामिल ना करने की शिकायत की। लोगों ने यह बताया कि बड़ी संख्या में पात्र लोगो के राशन कार्ड से नाम काट दिये गये है और जिन लोगों के नाम जांच होकर गये है विभाग द्वारा फीडिंग नही किया जा रहा है।

शुद्ध पेयजल हेतु वह आरओ प्लांट

श्री पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण किया जाना अधिकारियों की प्रथामिकता होनी चाहिये एवं अन्तिम गरीब व्यक्ति को प्राथमिकता का लाभ दिया जाना चाहिये। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिन क्षेत्रों में इण्डिया मार्का हैंडपंप फेल हो रहे है उन ग्रामसभाओं में शुद्ध पेयजल हेतु वह आरओ प्लांट लगवाये जाने की व्यवस्था करेगें।

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारियों सहित प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहनियां राम लखन यादव, प्रधान मुन्ना यादव, प्रधान संदीप, प्रधान भुन्नू तिवारी, प्रधान राम करन यादव, प्रधान शिवमूर्ति पाण्डेय, प्रधान विजय, प्रधान अशोक पासी, प्रधान ऐहारी बुजुर्ग, प्रधान इख्तियार अहमद (बिल्लू), प्रधान बृजेश यादव, प्रधान राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान करन बहादुर यादव, प्रधान जगदीश यादव, प्रधान कल्लू सिंह, प्रधान शिवनायक पाण्डेय, प्रधान महेश यादव, प्रधान अनुज उपाध्याय आदि बड़ी संख्या में प्रधान व बीडीसी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...