Breaking News

स्कोच अवॉर्ड से नवाज़े गए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल निर्देशन में वर्षा के जल को बड़ी मात्रा में संरक्षण करने पर कई बार शहर को पुरस्कृत किया गया है। इसी कड़ी मे एक अवार्ड और जुड़ गया है। निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को सिल्वर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम अनेकों कार्य शहर को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है जिसमें समस्त विभागों द्वारा अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई जा रही है।।नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर का किसी ना किसी पुरस्कार से पुरस्कृत होना अपने आप में गर्व की बात है।

गाजियाबाद नगर निगम का विकास के क्षेत्र में बढ़ते कदम बधाई के पात्र हैं जिसमे समस्त शहर वासी इसका बहुत बड़ा हिस्सा है।

हम सभी पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों के सहयोग से आगे भी इसी प्रकार योजनाएं शहर में लाई जाती रहेंगी और एक मुकाम हासिल किया जाएगा। हमनें नगर निगम द्वारा शहर में तालाबों के माध्यम से वृहद स्तर पर कई करोड़ लीटर जल का संरक्षण किया गया जिससे भू स्तर जल में बढ़ोतरी हो गई है।

रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...