Breaking News

कमलनाथ ने राज्यपाल को पात्र लिख बेंगलुरु में बंदी बनाए गए विधायकों के साथ ये करने की करी अपील

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को एक बार फिर पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु में बंदी बनाए गए विधायकों को पहले रिहा होने दीजिए और कुछ दिन ताजी हवा में सांस लेने दीजिए। ताकि वे स्वतंत्र मन से फैसला ले सकें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका का भी जिक्र किया है।

वहीं बंगलूरू में मौजूद बागी कांग्रेसी विधायक ने प्रेस कांफ्रेस की और कहा कि उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया है। वह अपनी मर्जी से बंगलूरू आए हैं। बागी विधायकों ने कांफ्रेस में कहा कि हम कमलनाथ सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं है। हम सभी विधायक एक साथ हैं। 22 विधायक इस प्रेस कांफ्रेस में मौजूद हैं। जब सभी ने इस्तीफा दिया तो केवल 6 के मंजूर क्यों हुए। ‘हमें मजबूरी में साथ छोड़ना पड़ा। हम बंधक नहीं हैं, अपनी इच्छा से यहां आए हैं। सिंधिया पर हमला तो हम सुरक्षित कैसे हैं।

बागी विधायकों ने कहा, हम सभी को केंद्रीय सुरक्षा मिलनी चाहिए। हम सभी ने मिलकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री के पास हमारी बात सुनने का समय नहीं है। हम भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। एमपी में मंत्रियों, विधायकों से शक्तिशाली अधिकारी हैं। हम लोगों को न्याय नहीं मिला है। राज्य को सबसे बड़ा माफिया चला रहे हैं।’

About News Room lko

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...