Breaking News

भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट

नेशन फर्स्ट भाजपा का मूलभूत विचार है। उसका अपने कार्यकर्ताओं के लिए सदैव यही सन्देश रहा है। पार्टी का स्थान उसके बाद है। योगी आदित्यनाथ ने बांगरमऊ उपचुनाव के वर्चुअल संवाद में यही सन्देश दिया। इसी के साथ वर्तमान घटनाक्रम के संदर्भ में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना लगाया। योगी ने कहा कि भाजपा लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, और राजनीति सेवा का माध्यम है।

विपक्ष के लिए राजनीति दुकानदारी है। अपनी दुकान चलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध से लेकर हाल की कुछ घटनाएं इसका प्रमाण हैं। विपक्षी दल हर चीज को जाति संप्रदाय,मजहब और क्षेत्र के चश्मे से देखते हैं। समाज को बांटकर अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। लेकिन इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सोच बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता से सबकी तरक्की,सुरक्षा और सुशासन की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में लगातार हम यह कर भी रहे हैं। पिछले छह सालों में देश में और करीब साढ़े तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास के हर क्षेत्र आगे बढ़ा है। इसमें बुनियादी संरचना, स्वास्थ्य,शिक्षा, कनेक्टिविटी,निवेश आदि शामिल है। इनमें अभूतपूर्व विकास हुआ है।

इस आमूल चूल बदलाव से उत्तर प्रदेश के बारे में बाकी देश का नजरिया बदला है। इस वर्चुअल संवाद को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी सम्बोधित किया। कहा कि विकास में बाधक ताकतों को बेनकाब करना है। भाजपा की विचारधारा व नेतृत्व की विपक्ष से कोई तुलना नहीं।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...