Breaking News

राष्ट्रीय गौ उत्पाद संघ ने बनाई प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और गौ आधारित उत्पादों के प्रचार की योजना

लखनऊ। राष्ट्रीय गौ उत्पाद संघ गऊ आधारित उत्पादों, कृषि और प्राकृतिक उत्पादों के विक्री, तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक योजना बना रहा है। संघ की योजना है कि मानव जीवन के संरक्षण के लिए “गौवंश” का संरक्षण अति आवश्यक है। गऊ आधारित उत्पादों के प्रयोग से हानिकारक रसायनों से बचा जा सकता है और विशुद्ध प्राकृतिक खेती भी की जा सकती है। इन्ही सब बातों को लेकर आज (27जून) लखनऊ के आशियाना कालोनी में बैठक करके व्यापक विचार विमर्श किया गया और लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन का भी सामूहिक पाठ किया गया।

गाय को “राज्यमाता” का दर्जा दिए जाने की मांग

संघ के संयोजक राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह ने पहुंचकर संघ का उत्साहवर्धन किया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ‘गाय’ के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिए, इसके लिए प्रदेश सरकार से गाय को “राज्य माता” का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। इस मांग पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह ने इस मांग को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया है। इस अवसर पर गौ उत्पाद से सम्बन्धित कई समितियां भी बनाई गई।

राष्ट्रीय गौउत्पाद संघ के गौउत्पादों के मार्केटिंग का राश्ट्रीय प्रभार राधेश्याम दीक्षित, मनोज बाजपेई एवं देव शरण तिवारी को सौंपा गया है। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि गौ आधारित औषधीय निर्माण इकाई की मुख्य भूमिका डॉ. मोहित त्रिवेदी, फूल सिंह और मनीष गुप्ता को सौंपी जाएगी। प्राकृतिक सब्जियों के उत्पादन व कृषि से सम्बंधित समस्त सहयोग व संवाद के लिए गिरजा शंकर मौर्य व नीरज मिश्रा प्रभारी बनाये गये हैं, जबकि सुनील मिश्र, प्रदीप दीक्षित को गौ आधारित कृषक, गौपालक एवं गौ आधारित उत्पादों के समन्वय एवं सयोजन का दायित्व सौंपा गया। गौरक्षा जैसे पावन कार्य करने के प्रकल्प के क्रम में रामबदन दुबे जी, अनुज और डॉ. सुशील भदौरिया को इस प्रकल्प की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर पेड़ वाले बाबा चन्द्र भूषण तिवारी ने सभी सदस्यों से गौशाला में कम से कम पांच पेड़ लगाने का भी अनुरोध भी किया। पेड़ वाले बाबा चंद्र भूषण तिवारी ने गौ सेवक लालू भाई को एक पौधा भी भेंट किया। आज की बैठक में राधे श्याम दीक्षित, सुनील मिश्रा, प्रदीप दीक्षित लखनऊ, अनिल शर्मा, देव शरण तिवारी, विपिन शुक्ला, राजेश सिडाना, प्रतीक सिडाना, सुनील शर्मा, राम बदन दुबे, मनोज बाजपेई, एडवोकेट पंकज अवस्थी, अदिश श्रीवास्तव, गिरजेश मौर्य, उमेश त्रिपाठी, सुबोध दीक्षित मुरली धर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...