Breaking News

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, ओमप्रकाश मिश्र बने जिलाध्यक्ष

रायबरेली। बुधवार को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आवश्यक बैठक लखनऊ मंडल अध्यक्ष व जिला संयोजक दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें जिले की पूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार व गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।जिसमें कुछ पत्रकारों के दायित्व भी बदले गये।संघ में ओमप्रकाश मिश्रा (बच्चा दादा) को जिलाध्यक्ष व महामंत्री धीरज श्रीवास्तव को चुना गया।साथ ही युवा इकाई के जिलाध्यक्ष का दायित्व दुर्गेश पांडे व महामंत्री रत्नेश मिश्रा को सौंपा गया।

कार्यकारिणी में संरक्षक आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज अवस्थी, उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा, धैर्य शुक्ला धर्मेश त्रिवेदी, अनुज मौर्य व मंत्री शिवा मौर्या, केसवानंद शुक्ला ,अखिल श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, पवन मिश्रा को चुना गया। संयुक्त मंत्री के रूप में राम सजीवन चौधरी व संगठन मंत्री राहुल मिश्रा को बनाया गया।

मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिंह चौहान व नरेंद्र पांडे को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। बृजेश पांडे हर्षित शुक्ला, शिव प्रकाश तिवारी, इंद्र कुमार शर्मा, उदय सिंह, सत्रोहन सिंह, सुनील कुमार, अरुण पांडे, मनीष अवस्थी, आराधना शुक्ला आदि पत्रकारों को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया । मौके पर सभी पत्रकारों नेे एक दूसरे को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...