Breaking News

न्यू इंडिया का न्यू UP

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीयोगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे है। इस अवधि की उपलब्धियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन मानस तक पहुंचा रहे है। इसमें कुछ तथ्य वह निजी संकोच के कारण नहीं बता रहे है। शायद इसे वह आत्म प्रशंसा समझ रहे है। लेकिन यह निष्कर्ष तथ्यों पर आधारित है।

वह यह कि मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में वह नम्बर वन है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री माना गया है। दूसरा यह कि कोरोना काल में उनके आपदा प्रबंधन की दुनिया में चर्चा हुई। विकसित देश भी योगी मॉडल से प्रभावित हुए थे। इन बातों के अलावा योगी आदित्यनाथ अनौपचारिक रूप में जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर रहे है।

दैनिक जागरण संवाद

दैनिक जागरण ने “आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश” कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके समापन सत्र को योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। चार वर्ष पहले यह ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ में देश में 14वें स्थान पर था, आज व्यापार का वातावरण बना है और प्रदेश ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। आज प्रदेश में तेजी के साथ निजी निवेश हो रहा है। निजी क्षेत्र में अब तक तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। इसके माध्यम से पैंतीस लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी के साथ जोड़ा गया है।

नेकनीयत से बढा राजस्व

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीएसटी के तहत उनचास हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था,जो अब बढ़कर एक लाख करोड़ रुपए हो गया है। आबकारी में वर्ष चार वर्ष पहले किरीब बारह हजार करोड़ रुपए राजस्व मिलता था,अब छत्तीस हजार करोड़ रुपए मिल रहा है। स्टाम्प एवं निबंधन में नौ से दस हजार करोड़ रुपए मिलता था,जो अब पच्चीस हजार करोड़ मिलता है। मंडी शुल्क में 600 से 800 करोड़ रुपए मिलता था,अब दो हजार करोड़ रुपए प्राप्त होता है। इसी प्रकार पूर्व में माइनिंग से उत्तर प्रदेश को मात्र 1300 से 1400 करोड़ रुपए की आय ही होती थी, जो अब बढ़कर 4200 से 4400 करोड़ रुपये हो गयी है। यह चुस्त प्रशासन,सही नीयत तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश का परिणाम है।

सुशासन के सार्थक परिणाम

सुशासन से यहां ईज आफ लिविंग बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक प्रदेश में 40 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिए गए। इसी प्रकार 1.38 करोड़ घरों में निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। 87 लाख से अधिक लोगों को वृद्धावस्था, महिला व दिव्यांगजन पेंशन दी गई हैं। ‘हर घर नल’ योजना के तहत 30,000 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल योजना लागू की गई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर 24 घण्टे, तहसील मुख्यालय में 21 से 22 घण्टे, ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 17 घण्टे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी से परिवेश बदला है। आज प्रदेश में एयरपोर्ट, हवाई पट्टी विकास, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, बलिया लिंक एक्सप्रेसवे के कार्य हो रहे हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। अयोध्या नगरी नए रूप में सामने आ रही है। पर्यटन रोजगार का साधन बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिला मुख्यालय को 04 लेन से तथा तहसील मुख्यालयों और विकास खण्ड मुख्यालयों को 02 लेन से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।

पिछले चार वर्ष में 1.25 लाख करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी की व्यवस्था लागू करते हुए उनसे प्रोक्योरमेन्ट किया जा रहा है। किसानों को उनका भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह द्वारा वाराणसी में जागरण फोरम-2021 आयोजित किया गया है। इसका विषय ‘आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश’ है।

इस फोरम के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने सम्बोधित किया, जबकि प्रथम सत्र ‘उत्तर प्रदेश के विकास में ओडीओपी की भूमिका’, दूसरा सत्र ‘खेतों में उतरता विज्ञान’, तीसरा सत्र ‘कनेक्टिविटी का नया मैप’, चौथा सत्र ‘बनारस: रिवाज और मिजाज’ तथा पांचवां सत्र ‘श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: संकल्पना, निर्माण और परिणाम’ पर केन्द्रित था। समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित किया।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...