Breaking News

कार्य समिति में बुलंद मंसूबा

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

यूपी भाजपा कार्य समिति की बैठक में विजय अभियान को जारी रखने का मंसूबा दिखाई दिया। इसके दृष्टिगत पार्टी दो प्रमुख मोर्चो पर मुखर रहेगी। एक तो वह केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने ले जाएगी। इसमें पिछली कई सरकारों के मुकाबले विकास कार्यों में अभूतपूर्व बढ़त प्रमाणित की जाएगी।

दूसरे मोर्चे पर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को बेनकाब किया जाएगा। रक्षमन्त्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोनों मोर्चो पर मंसूबे दिखाए। योगी आदित्यनाथ पहले भी कहते रहे है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। इनकी असलियत जनता के सामने है।

सुशासन से विकास

सपा बसपा व कांग्रेस की सरकारों तुलना में भाजपा सरकार के चार वर्ष भारी है। पिछले चार सालों में सरकार ने निवेश,रोजगार,महिला अपराध, किसानों को भुगतान करने में प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। निवेश में यूपी आज दूसरे नम्बर पर है, जो कभी सत्रहवें नम्बर पर होता था। गरीबों को आवास देने, रसोई गैस कनेक्शन,किसानों की आय को दोगुना करने के लिए जो केन्द्र सरकार ने नीतियां बनाई है।

किसान कल्याण के अभूतपूर्व कार्य

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा ही है। वह अपने को किसानों का सच्चा हितैषी कहती है तो उसने अपनी सरकार में किसान फसल बीमा क्यों नहीं शुरू की। विपक्ष भोले भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर उनका नुकसान करना चाहता है। कृषि कानून से न तो मंडिया समाप्त होंगी और न ही एमएसपी खत्म होगी। कांट्रैक्ट खेती से उनकी जमीन नहीं जाएगी बल्कि फसल का अच्छा दाम मिलेगा लेकिन विपक्ष उनको गुमराह करने काम कर रहा है।

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले के प्रिक्योरमेंट के आंकड़े उठा कर देख लीजिए पहले 5 लाख,7 लाख मिट्रिक टन के आंकड़े आते थे।  हमने 68 लाख मीट्रिक टन प्रिक्योरमेंट किया और डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा। सीएम ने कहा कि पहले मकई का समर्थन मूल्य 1100 रूपए था, जो बढ़ा कर 1800 रुपए किया।

कांग्रेस के एजेंडे पर कभी नहीं था किसान

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडी को खत्म करने का झूठ फैलाया जा रहा है।  उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 42 लाख किसानों को 6000 सालाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। यह काम पहले की सरकारें कर सकती थी लेकिन उनके एजेंडे पर किसान था ही नहीं।

सीएम ने कहा जो लोग आज छुट्टा गोवंशों को मुद्दा बना रहे हैं ,वो गोवंश न तो हमारा है,न तो हमारी सरकार के मंत्रियों का है, न तो विधायकों का लेकिन फिर भी सरकार इनकी जिम्मेदारी उठा रही है। गाय के संरक्षण, संवर्धन के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...