Breaking News

नव निर्वाचित एमएलसी डॉक्टर धमेद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

चौरी चौरा / गोरखपुर। नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का रविवार को चौरी चौरा में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

गोरखपुर क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष MLC विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह साथ में गोरखपुर कुशीनगर के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य रत्नपाल सिंह का चौरी चौरा विधानसभा में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत क्रम में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के लोकप्रिय जिला मंत्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा मोर्चा कोषाध्यक्ष अनूप जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिजीत उर्फ लवि जायसवाल, भाजपा नेता मिहिर जयसवाल, चौरीचौरा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल, भाजपा नेता धर्मेंद्र जायसवाल, चौरी चौरा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजन पांडे, सभासद मोहित जायसवाल, सभासद विनोद जायसवाल, मन्नू मद्धेशिया, सुनील यादव, बिनोद जायसवाल उर्फ भुअर, बरहमपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेदर यादव तथा नगर पंचायत
मुंडेरा बाजार के चेयरमैन सुनीता गुप्ता पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, चौरी चौरा मण्डल संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी संजय वर्मा सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल 

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...