Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय

International News

ईरान संसद के अंदर फायरिंग

ईरान की राजधानी तेहरान में एक के बाद एक लगातार दो हमले हुए। एके-47 लेकर दाखिल हुए तीन हमलावरों ने पहले यहां की संसद के अंदर फायरिंग की,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि, दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इसके साथ ही धार्मिक स्थल खमैनी ...

Read More »

भारतीय मूल के वरदकर बने आयरलैण्ड के प्रधानमंत्री  

नई दिल्ली. भारतीय मूल के डॉक्टर लियो वरदकर आयरलैण्ड के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं। आयरलैण्ड की सत्तारूढ़ पार्टी फाइन गाएल ने उन्हें अपना नेता चुना। वरदकर को आयरलैण्ड के तीन इलेक्टोरल कॉलेज में 60 फीसदी वोट मिले हैं,जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी साइमन कोविनी को 40 फीसदी। इसके साथ ही महज 38 साल की ...

Read More »

बांग्लादेश में चक्रवाती तुफान

बांग्लादेश में आज चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। चक्रवात के दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के कारण तटीय क्षेत्रों से करीब 3,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने एक ...

Read More »

श्रीलंका में मरने वालों की संख्या 164 हुई

श्रीलंका में बचावकर्ताओं ने भूस्खलन के मलबे में दबे और शव निकाले जिसके साथ ही मृतक संख्या 164 हो गयी। श्रीलंका में बीते 14 वर्षों के दौरान हुयी सबसे भयानक और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन केन्द्र (डीएमसी) ने बताया कि 104 लोग अभी भी लापता ...

Read More »

कार में विस्फोट, 18 की मौत

पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई जो रमजान के पवित्र महीने की शुरूआत में पहला बड़ा आतंकवादी हमला है। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने ...

Read More »

मिस्र ने किया लीबिया पर हमला

मिस्र सेना ने दक्षिणी काहिरा में ईसाइयों पर हुए हमले के बाद लीबिया में आतंकी समूहों पर हवाई हमले किए। हमला इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकियों ने किया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई। सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। फेसबुक एवं ट्विटर के अपने आधिकारिक पेज पर ...

Read More »

ट्रंप ने नाटो को लताड़ा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा बिल की अपनी-अपनी हिस्सेदारी के भुगतान में नाकाम रहने पर नाटो सहयोगियों को बुरी तरह लताड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रसेल्स में अपने पहले नाटो सम्मेलन के दौरान गठबंधन के सहयोगियों पर ‘‘बड़ी राशि’’ की देनदारी का आरोप लगाया। नाटो के नये मुख्यालय ...

Read More »

पाकिस्तान से वापस आई भारतीय महिला

पाकिस्तान में एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ कथित तौर पर शादी करने के लिए मजबूर की गई भारतीय महिला आज वाघा बॉर्डर के रास्ते आज भारत लौट गई। उसने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में शरण ले रखी थी। दिल्ली की रहने वाली उज्मा अहमद ने पाकिस्तान की अदालत में याचिका ...

Read More »

परमाणु हथियारों को लेकर पागल है किम जोंग: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को ‘‘परमाणु हथियारों को लेकर पागल आदमी’’ बताया। अमेरिकी मीडिया ने मंगलवार को इस बातचीत की लिखित प्रतिलिपि जारी की। व्हाइट हाउस के 29 अप्रैल को जारी ...

Read More »

पाकिस्तान का अनुदान कर्ज में होगा तब्दील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के समक्ष अपने वार्षिक बजट में प्रस्ताव दिया है कि पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए दिए जाने वाले अनुदान को कर्ज में तब्दील कर देना चाहिए। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। बहरहाल, ट्रंप प्रशासन ने ...

Read More »