Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार ने किया ऐसा , विपक्ष के साथ..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की विपक्षी एकता पर कहा कि सभी दलों से बात हो गई है। बहुत जल्द ही ज्यादा-से-ज्यादा पार्टियां एक होंगी। सभी एकसाथ जल्द ही बैठक कर तय कर लेंगे कि कौन पार्टी कहां से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसके बाद हम पूरे देश का दौरा करेंगे। सभी मिलकर लड़ेंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा को वोट देगा वह अपना नाश करेगा। वहीं, जो व्यक्ति भाजपा के खिलाफ वोट करेगा, वह अपना विकास तो करेगा ही, साथ ही इससे देश और राज्य का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो राज कर रहा है, वह कोई काम नहीं कर रहा है। वे लोग सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं। सारा इतिहास बदलने में वे लगे हैं। पुरानी चीजों को खत्म कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ राजद सांसद मनोज झा ने दावा किया है कि अगले चार माह के अंदर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का महागठबंधन तैयार हो जाएगा। यही नहीं सभी एक साथ मंच साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि चेहरे के इर्द गिर्द राजनीति नहीं होगी, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो। सीएम नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है, वो कुछ लोगों से बात करेंगे। साथ ही कुछ लोगों से बात करने की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी गई है। इसका परिणाम शीघ्र सबको दिखेगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हर चीज पर नियंत्रण किया जा रहा है। वह भी सिर्फ दो लोगों का नियंत्रण है। ये लोग एक-एक चीज को बदल देंगे। आजादी की लड़ाई से इनलोगों को कोई मतलब नहीं था। केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है। यहां जो भी विकास हुआ, उसमें केंद्र का सहयोग नहीं है। राज्य अपने बूते हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चल रही कार्रवाई की चर्चा किये बिना उन्होंने कहा कि हम महागठबंधन में साथ में थे तो केस हुआ। फिर एनडीए में गये तो पांच सालों तक कुछ नहीं हुआ। अब फिर हम 2022 में इनके साथ आ गये हैं तो फिर केस खुल गया

About News Room lko

Check Also

19 अप्रैल को जंतर मंतर नई दिल्ली में होगा पुरुषों के लिए सत्याग्रह

लखनऊ। सेव इंडियन फैमिली मूवमेंट (Save Indian Family Movement) के अंतर्गत पुरुष मंत्रालय की मांग, ...