Breaking News

अब सोनू निगम बोले बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री है, यहा भी कर सकता हैं कोई आत्महत्या

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक नई बहस छिड़ चुकी है। जिसमें कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज उठायी। इनमें कंगना रनौत,अभिनव कश्यप, रवीना टंडन, साहिल खान जैसे कई सितारें शामिल हैं। अब प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल खोली हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे सकती हैं।

सोनू निगम ने अपनी वीडियो में बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे। यही नहीं सोनू निगम ने नाम लिए बैगर म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा है।

View this post on Instagram

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

सोनू ने अपने वीडियो में कहा, ”अपनी आंखों के सामने जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान बात नहीं है। कोई बहुत ही निष्ठुर होगा जिसे सुशांत के जाने से कोई फर्क ना पड़ा हो। मैं खासकर अपनी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है। एक अभिनेता की मौत हुई है। कल को ये किसी गायक के बारे में ऐसा सुन सकते हैं, किसी संगीतकार के बारे में या किसी गीतकार के रूप में भी सुन सकते हैं क्योंकि ये जो माहौल है संगीत का, एक माफिया यहां भी है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी बड़ा है।”

उन्होंने आगे कहा, ”दुर्भाग्य है ये। मैं समझ सकता हूं बिजनेस करना जरूरी है। सबको लगता है कि पूरे बिजनेस पर हमारा शासन हो। मैं बहुत लकी हूं कि कम उम्र में यहां आया था और इन सबके चंगुल से निकल गया लेकिन जो नए बच्चे आ रहे हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है। कितने नए लोगों से मैं बात करता हूं वो अपनी समस्याएं बताते हैं। निर्माता, निर्देशक, संगीतकार किसी कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे लेकिन म्यूजिक कंपनी कहेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि आप लोग कंट्रोल करते हैं रेडियो और टीवी पर क्या बजेगा। म्यूजिक इंडस्ट्री पर केवल दो कंपनियों का कब्जा है। उनके हाथों में ये ताकत है कि इसे गाने में लो और इसे मत लो। कभी-कभी देखता हूं मैं कि नए संगीतकार, नए गीतकार, नए गायक खून के आंसू रोते हैं। अगर उन्हें कुछ हो गया कल को, तो आपके ऊपर ही प्रश्नचिह्न उठेगा।”

अपने अनुभवों के बारे में सोनू निगम ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया, ”कई बार मेरे साथ ये हो चुका है कि मुझसे गाने गवाए गए लेकिन एक अभिनेता जिस पर खुद आरोप लगे हैं वो आकर मना कर देता है कि इसके गाने मत रखो। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया है। एक-एक गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हैं। म्यूजिक कंपनियों का कहना होता है कि अगर तुम मेरी कंपनी के आर्टिंस्ट हो तो मैं तुम्हें काम दूंगा वरना नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं है।”

About Aditya Jaiswal

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...