Breaking News

बिधूना: सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न, जिला जज ने सभी पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

बिधूना। सिविल बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सिविल न्यायालय परसिर में सम्पन्न हुआ। जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने बार के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलायी। इस मौके पर उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज अनिल कुमार वर्मा द्वारा सबसे पहले सिविल बार के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा निर्मित माॅडल/वायलाॅज के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलायी। इसके बाद जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य वादकारी का हित सर्वोच्च है। हमने सबसे दूरस्थ थाने के वादकारी का हित सर्वोच्च रखते हुए यहां पर 01 अप्रैल 2022 से कार्य का आवंटन किया।

नसबंदी के बाद घर जाने के लिए महिला मरीज को नहीं मिली एम्बुलेंस, घंटों इंतजार के बाद रात्रि में ई-रिक्शा से गयी घर

कहा कि न्यायिक अधिवक्ता लाॅ आफिसर ऑफ द कोर्ट है, आप लरनेट है। हमारा हर संभव प्रयास है कि आप लोगों को जो भी सुविधाएं हो सके तत्काल मिले। आप लोगों को बेंच की तरफ से कोई समस्या है तो बतायें। उसका निराकरण होगा। साथ ही आप लोग भी नियम कानून व फायल के तहत बेंच और बार के बीच बेहतर तालमेल बनाये रखें।

अपर जिला जज कानपुर नगर अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता की गाउन में जेब पीछे की ओर होती है। वह सामने से फीस नहीं लेता, पीछे से जो इच्छा हो सो डाल दीजिए। इस सब को हमें मानक के तौर पर देखने की जरूरत है। कहा कि न्यायालय अपना संदेश देने कहीं नहीं जाता है। न्यायालय का मैसेज अधिवक्ता के ही माघ्यम से समाज में पहुंचता है। इस मौके पर सिविल न्यायालय में किये गये पौधा रोपण के शिलालेख का भी जिला जज अनिल कुमार वर्मा द्वारा अनावरण किया गया।

ऐरवाकटरा में कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजे के साथ बेटी ससुराल से वापस आ रही थी घर

इस मौके पर अपर जिला जज मनराज सिंह, सीजेएम जीवक कुमार सिंह, सिविल जज वन्दना, अपर सिविल जज नेपाल सिंह के अलावा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार महामंत्री जितेन्द्र कुमार राठौर, देवेन्द्र सिंह, प्राची सिंह, यादवेन्द्र शरन त्रिवेदी, तहसील बार के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार सिंह, अवनीन्द्र कौशिक, अशोक कुमार सिंह सेंगर, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, राम किशोर शुक्ला, अवनीश कुमार शाय, अरूण भदौरिया, आदर्श शाक्य, गम्भीर सिंह शाक्य, अवनीश कुमार, सतीश सक्सेना, बी.डी. शुक्ला, रजनी शाक्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...