Breaking News

16 सितंबर को होगी प्रसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं फ्रन्टल संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश के प्रमुख महासचिव एवं प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं फ्रन्टल संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 16 सितंबर को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बुलाई गई है। उक्त बैठक में पार्टी को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में जिला महानगर से लेकर विधानसभा ब्लाक और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

आगामी नगर निगम नगर पालिका के चुनाव होने हैं उस पर भी रणनीति बनाई जायेगी उक्त बैठक में मुख्य रूप से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदित्य यादव के द्वारा आने वाले समय में किस तरह से संगठन को चलाना है उस पर भी चर्चा करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव के द्वारा भी दिशा निर्देश दिये जायेगे अजय त्रिपाठी मुन्ना ने यह भी बताया की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के उधमी व्यापारी सहित आम जनता के हित के लिए सड़क पर भी उतरने का कार्य करेगी।

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...