Breaking News

नए साल के पंख पर

नए साल के पंख पर

बीत गया ये साल तो, देकर सुख-दुःख मीत।
क्या पता? क्या है बुना ? नई भोर ने गीत।।

माफ़ करे सब गलतियां, होकर मन के मीत।
मिटे सभी की वेदना, जुड़े प्यार की रीत।।

जो खोया वो सोचकर, होना नहीं उदास।
जब तक साँसे हैं मिली, रख खुशियों की आस।।

खिली-खिली हो जिंदगी, महक उठे अरमान।
आशा है नव साल की, सुखद बने पहचान।।

छँटे कुहासा मौन का, निखरे मन का रूप।
सब रिश्तों में खिल उठे, अपनेपन की धूप।।

दर्द दुखों का अंत हो, विपदाएं हो दूर।
कोई भी न हो कहीं, रोने को मजबूर।।

छेड़ रही है प्यार की, मीठी-मीठी तान।
नए साल के पँख पर, खुशबू भरे उड़ान।।

                         प्रियंका सौरभ

About Samar Saleel

Check Also

आईएएस अधिकारी : ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम?

आईएएस अधिकारियों का सोशल मीडिया पर बढ़ता रुझान एक नई चुनौती बनता जा रहा है। ...