Breaking News

हमारे शरीर की रोग प्रति​रोधक क्षमता को भी बढ़ाने में काफी फायदेमंद है ये दाल

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अपने आहार में मूंग दाल का सेवन करना बेहद लाभदायक है।मूंग दाल को हेल्दी और हल्के भोजन के तौर पर लिया जाता है इससे हमारे पेट संबंधी बीमारिया दूर होती है।इसके अलावा मूंग दाल हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। मूंग दाल का सेवन हमारे मेटाबॉलिज्म का ठीक कर हमें स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करती है। मूंग दाल में पाया जाने वाला फाइबर तत्व हमारे पाचन तंत्र को मजबूत कर पेट संबंधी समस्या को दूर करता है।

मूंग दाल में पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर से हमारे शरीर के बढते वजन को भी कम किया जा सकता है। मूंग दाल में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो कि हमारे शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए जरूरी है।

मूंग दाल का सेवन करने से शरीर को हाई प्रोटीन की मात्रा मिलती है जिससे हमे लंबे समय तक भूख नही लगती और हम अधिक भोजन करने से बचते है।जिससे हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।इसके साथ ही मूंग दाल में पोटेशियम, मैग्नेशियम और फाइबर की उचित मात्रा मौजूद रहती जो हमारे शरीर के बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

मूंग दाल में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर तत्व भोजन को आंतों में आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है जिससे हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

मूंग दाल हमारे शरीर की रोग प्रति​रोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करती है जिससे हमारा शरीर कई प्रकार के वायरल इंफेक्शन और बीमारियों से दूर रहते है।इसलिए संतुलित आहार के तौर पर मूंग दाल का सेवन आवश्यक है।

About News Room lko

Check Also

नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी, सादगी भरा दिखेगा लुक

चैत्र नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर बड़ी ही बेसब्री केे साथ करते हैं। नवरात्रि के ...