Breaking News

मोजांबिक द्वीप के पास क्षमता से अधिक भरी नाव पलटी; 97 लोगों की मौत, 12 को किया गया रेस्क्यू

मोजांबिक (Mozambique) के तट पर क्षमता से अधिक भरी एक नाव पटलने से 97 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात की है। मोजांबिक के उत्तरी प्रांत नामपुला के प्रशासक सिल्विरो नौआइतो ने बताया कि नाव में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जो उत्तरी लुंगा जिले से मोजांबिक द्वीप के पास जा रहे थे।

‘अगर उनके प्रांतों का…’, अरुणाचल के इलाकों के नाम बदलने पर चीन को रक्षा मंत्री का जवाब

मोजांबिक द्वीप के पास क्षमता से अधिक भरी नाव पलटी; 97 लोगों की मौत, 12 को किया गया रेस्क्यू

हैजा की गलत सूचना पाकर भागने लगे लोग

सिल्विरो नौआइतो ने बताया कि हैजा फैलने की गलत सूचना के कारण 130 यात्री स्वास्थ्य देखभाल के लिए दूसरे जगहों पर भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि अबतक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अन्य की तलाश जारी है। खराब मौसम के कारण नाव चलाने में परेशानी हो रही थी।

रविवार को 91 और सोमवार को छह शव बरामद किए गए। 40 शवों को या तो द्वीप पर या मुख्य भूमि पर ले जाया गया है। शवों को दफनाने का काम जारी है। जनवरी से ही मोजांबिक अपने उत्तरी क्षेत्र में हैजा को रोकने का प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य संकट ने पड़ोसी देशों जैसे जांबिया और मलावी को भी प्रभावित किया है।

क्षमता से अधिक भरी होने के कारण पलटी नाव

मीडिया से बात करते हुए नामपुला में राज्य सचिव जेमी नेटो ने कहा कि नाव एक विशाल लहर से टकरा सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि हैजा की गलत सूचना के कारण नाव अपनी क्षमता से अधिक भरी हुई थी। नाव एक समय में इतने यात्रियों को ले जाने के लिए उपयुक्त नहीं थी।

सेना प्रमुख ने ईद से पहले दिखाई दरियादिली, नौ मई को हुई हिंसा में गिरफ्तार 20 लोगों को किया रिहा

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हैजा की गलत सूचना मिलने के कारण इतने सारे लोग नाव में चढ़ गए। नाव इतने लोगों को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी और आखिर में वह डूब गई। इसका परिणाम बहुत बुरा हुआ।” बता दें कि मोजांबिक में नाव से यात्रा करना मुख्य यातायात का स्रोत है, क्योंकि वहां की सड़के जर्जर अवस्था में है।

About News Desk (P)

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...